🔥 ₹2,700 की कैंसर दवा ₹27,000 में? सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी
कैंसर की दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। अदालत को बताया गया कि एक दवा रिटेलर को करीब ₹2,700 में मिलती है, जबकि उसकी MRP ₹27,000 रखी गई है। कोर्ट ने 10 गुना कीमत के अंतर को मरीजों से “उगाही” और “दिनदहाड़े डकैती” जैसा बताया।
मामले में निजी अस्पतालों की महंगी दवाएं बेचने की कथित व्यवस्था पर भी सवाल उठे। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि इस मुद्दे को गंभीरता से देखा जा रहा है, जबकि दवा उद्योग की ओर से कहा गया कि कीमत में रिटेलर और अस्पताल के स्तर पर भी मार्जिन शामिल होता है।
दक्षता उपसंपादक:राजन क्षत्रिय






