spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में सुरक्षा बलों ने गुफा में छिपे दो खूंखार पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमें मंगलवार से ही इन आतंकवादियों का पीछा कर रही थीं. यह एनकाउंटर रामनगर के जाफर जंगल इलाके में हुई, जहां आतंकवादी मंगलवार दोपहर से छिपे हुए थे. सुरक्षाबलों ने मौके से एक M4 कार्बाइन और एक AK-47 राइफल बरामद की है.

 

ऑपरेशन के दौरान पैराट्रूपर्स, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद ली गई ताकि गुफा में छिपे आतंकियों को सटीक निशाना बनाया जा सके. फिलहाल, सुरक्षा बल गुफा के आसपास सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां अब कोई और खतरा मौजूद नहीं है.

 

शुरुआती मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी घायल हो गया था, जिसके बाद दोनों ने बचने के लिए गुफा के अंदर शरण ले ली थी. मंगलवार शाम को जब इन आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, तो एक बार फिर भीषण गोलीबारी और धमाके हुए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना ने पैराट्रूपर्स और डॉग स्क्वॉड को मैदान में उतारा और घेराबंदी को और कड़ा कर दिया.

 

आतंकवादियों के सफाए के बाद भी सुरक्षा बल कोई ढील नहीं बरत रहे हैं. गुफा को पूरी तरह साफ करने और इलाके को सुरक्षित करने के लिए निगरानी के लिए आधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ी कामयाबी है क्योंकि मारे गए आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और इलाके की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे.

दक्षता उपसंपादक:राजन क्षत्रिय

Related Articles

कोल्हापूर डीआयजी रंजन कुमार शर्मा यांचा सत्कार करताना

कोल्हापूर डीआयजी रंजन कुमार शर्मा यांचा सत्कार करताना सार्वजनिक गणेशोत्सव बैठकीचे आयोजन करण्यासाठी आलेले प्रमुख पाहुणे म्हणून त्यांचा मानसन्मान केला व तसेच एसपी साहेब...

आमचे स्वाभिमान, सोलापूरचे विकासरत्न,दमदार,आमदार मा.श्री.देवेंद्र दादा कोठे तसेच लोकप्रिय नगरसेवक मा.श्री.प्रथमेश दादा कोठे या दोन्ही दादासाहेबाना वाढदिवसाच्या मनःपूर्वक हार्दिक हार्दिक शुभेच्छा..

आमचे स्वाभिमान, सोलापूरचे विकासरत्न,दमदार,आमदार मा.श्री.देवेंद्र दादा कोठे तसेच लोकप्रिय नगरसेवक मा.श्री.प्रथमेश दादा कोठे या दोन्ही दादासाहेबाना वाढदिवसाच्या मनःपूर्वक हार्दिक हार्दिक शुभेच्छा..   दक्षता उपसंपादक:राजन क्षत्रिय

spot_img

ताज्या बातम्या

error: Content is protected !!