spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली-पुणे इंडिगो फ्लाइट 6E 2608 में आज बम की धमकी मिलने के बाद उसे पुणे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया. विमान के शौचालय में एक हस्तलिखित नोट मिलने पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया. कुछ दिन पहले, इंडिगो की एक और फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. पिछले एक हफ्ते में यह इस तरह की दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले दिल्ली-बागडोगरा की फ्लाइट को भी ऐसी ही झूठी धमकी मिली थी. उस वक्त विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी.

 

विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही चालक दल को इस नोट की जानकारी मिली. यह नोट विमान के लेवेटरी यानी शौचालय के अंदर रखा हुआ था. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत पुणे एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया. विमान के उतरते ही उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए.

 

इससे पहले, 18 जनवरी को भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी. तब दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया था. उस समय भी टिश्यू पेपर पर ‘प्लेन में बम’ लिखा हुआ मिला था. लखनऊ पुलिस ने उस दौरान 222 यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की थी

 

दक्षता उपसंपादक:राजन क्षत्रिय

Previous article
Next article

Related Articles

महाराष्ट्र विद्यालय बार्शीचे एन एम एम एस परीक्षेत घवघवीत यश

*महाराष्ट्र विद्यालय बार्शीचे एन एम एम एस परीक्षेत घवघवीत यश*   मंगळवार दिनांक २४ फेब्रुवारी २०२६ रोजी एन.एम.एम.एस. परीक्षेचा निकाल जाहीर झाला असून, महाराष्ट्र विद्यालय बार्शी...

अक्षय तृतीयेपूर्वी बसवेश्वर महाराजांचा पुतळा बसवण्याचे निर्देश

अक्षय तृतीयेपूर्वी बसवेश्वर महाराजांचा पुतळा बसवण्याचे निर्देश   सोलापूर : महापौर श्री. विनायक कोंड्याल यांनी आज महात्मा बसवेश्वर महाराज पुतळा परिसराची प्रत्यक्ष पाहणी करून सुरू असलेल्या...

spot_img

ताज्या बातम्या

error: Content is protected !!